Rampur News: शहर में डेंगू के तीन रोगी मिले
रामपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जांच में तीन और डेंगू रोगियों की पुष्टि हो गई है। तीनों रोगी शहर के रहने वाले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 18 और मलेरिया के 16 मामले सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया शहर में शाहबाद गेट पर रहने वाली सीमा उम्र 40 वर्ष, पनवड़िया में महेश उम्र 23 वर्ष और नई बस्ती बिलासपुर गेट पर मुजाहिद उम्र 28 वर्ष की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घरों पर पहुंचकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। रोगियों के परिजनों समेत 35 लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई इनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। उन्होंने बताया 136 घरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।