Shahjahanpur News: अवैध खनन व उसके परिवहन में जुटे नौ वाहन किए सीज
लखीमपुर खीरी। अवैध खनन मामले में कमिश्नर के कोप भाजन का शिकार हुए खनन अधिकारी कमिश्नर के जाते ही अगले दिन हरकत में आ गए। इस दौरान छापेमारी में उन्होंने अवैध खनन व उसके परिवहन में जुटे 9 वाहन पकड़े और सीज करने की कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में खड़ा कराया।
खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अवैध खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल तहसील सदर क्षेत्र के थाना फरधान में चार वाहन, थाना कोतवाली सदर के जेल चौकी क्षेत्र में एक, तहसील थाना गोला में चार वाहनों को पकड़ा। सभी नौ वाहनों को सीज करते हुए संबंधित थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में दिया।
फरधान में भी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
फरधान। बृहस्पतिवार की सुबह अवैध खनन की जानकारी मिलने पर खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सकतापुर पहुंच गए। उन्होंने खनन को रुकवा दिया। चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले आए। वहीं हरिहरपुर गांव में बिना परमिट के सरकारी जगह से पेड़ काटे जाने के बाद जड़ें खोदे जाने की सूचना पर एक जेसीबी को मौके से कब्जे में करने के बाद सीज कर दिया गया है। संवाद



