शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पांच ट्रेनें निरस्त, बाकी देर से आने से यात्री हुए परेशान

Connect News 24

Five trains cancelled, passengers upset due to late arrival of rest

शाहजहांपुर जंक्शन पर ​स्थित सहयोग केंद्र के सामने लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

शाहजहांपुर। गोरखपुर मंडल में रिमॉडलिंग कार्य के चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त रहीं। सोमवार को भी ये ट्रेनें नहीं चलीं तो वहीं संचालित गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

सोमवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, पोरंबदर एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इनमें पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को अपने टिकट रद्द कराने पड़े। वहीं लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में अवध असम एक्सप्रेस करीब एक घंटा, वाराणसी एक्सप्रेस आधा घंटा, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटा, कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, अमृतसर हावड़ा मेल डेढ़ घंटा, गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटा देरी से आई।

दूसरी ओर बरेली की तरफ जाने वाली ट्रेन अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस दो घंटे, योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अवध असाम एक्सप्रेस 12 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे तथा गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आ सकी।

ट्रैक पर जलभराव के चलते परिवर्तित मार्ग से चलीं कई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ को बरेली स्टेशन से लखनऊ के लिए संचालित किया गया। यह ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे जंक्शन पर कुछ मिनटों की देरी से आई, जबकि कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस तथा हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग द्वारा किया गया। इसकी वजह से यह ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय के बाद ही यहां आ सकीं।

टिकट काउंटर पर यात्रियों में

हंगामा, मारपीट की आई नौबत

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ लग गई। रिजर्वेशन कराने को लेकर यात्री आमने-सामने आ गए। मारपीट की नौबत आने पर जीआरपी ने माैके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरक्षण कराने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी। पहले आरक्षण कराने को लेकर दो यात्रियों में विवाद हो गया। हंगामा होने पर मारपीट की नौबत आ गई। शोर-शराबा होने पर जीआरपी के सिपाही ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सिपाही ने लाइन को सही कराकर रिजर्वेशन का कार्य शुरू कराया। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अली ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button