शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दुधवा में शहीद हुए वन कर्मियों को किया याद

Connect News 24

Forest workers martyred in Dudhwa remembered

दुधवा में शहीद हुए वन कर्मियों को  याद करते अ​धिकारी व वन कर्मीं।

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए शहीद हुए वन कर्मियों को अधिकारियों और फील्ड कर्मियों ने शहीद स्मारक पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान हुई गोष्ठी में उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के दौरान कई वन कर्मियों ने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बताया कि तीन अप्रैल 1985 को जंगल में गश्त के दौरान दक्षिण सोनारीपुर के रेंजर एसडी सिंह और ट्रैक्टर चालक परमेश्वरदीन पर एक नरभक्षी बाघ ने हमला कर मार डाला था। वन कर्मियों के इस बलिदान की स्मृति में दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी वन कर्मियों ने आपसी सहयोग से शहीद स्मारक की स्थापना कराई थी।

उधर, बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के मौके पर मैलानी रेंज में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वन कर्मी सुखपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 20 अक्टूबर 2018 को जंगल गश्त के दौरान लकड़कट्टों ने वन रक्षक सुखपाल सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। रेंजर अनिल कुमार, साजिद हसन, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार, एसके त्रिपाठी, मोहम्मद उमर, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, सागर कुशवाहा मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button