शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मवेशियों की घारी में लगी आग, एक बैल जिंदा जला

Connect News 24

Fire breaks out in cattle shed, one bull burnt alive

मझगईं के बेला में आग लगने से जली जानवरों की घारी।

मझगईं। बेला गांव में बीती रात किन्हीं कारणों से मवेशियों को बांधने वाली छप्परनुमा घारी में आग लग गई। इसमें एक बैल की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है।

बेला कलां गांव निवासी मोतीलाल ने बताया कि वह बीती रात खाना खाकर गांव के बाहर स्थित खेत में बोई मूंगफली को जंगली जानवरों से बचाने के लिए देखने गया था। घर पर उसकी बहू और बेटी थी, बेटा रिश्तेदारी में कहीं गया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसकी घारी में आग लग गई। बारिश के बीच तेज लपटें और मवेशियों के चिल्लाने की आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग बुझी तब तक एक बैल की जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया था। घारी में रखे कपड़े, चारपाई व हैरो आदि भी जल गया। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद यादव के साथ लेखपाल नितीश कुमार ने मौका मुआयना कर झुलसे बैल का डॉक्टर से इलाज कराया। साथ ही जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button