Shahjahanpur News: बाघों के हमले में महिला की मौत, दूसरी घायल
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बर्दिया सामुदायिक जंगल में घास काटने गई एक नेपाली महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला, जबकि जानकी गांव पालिका के जंगल में भी एक महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है।
बर्दिया जिले के डीएसपी हिकमत बहादुर बोहरा ने बताया कि सीमा से लगे बर्दिया नेशनल पार्क के मधुवन नगर पालिका के घनौरा के जंगल में घास काटने गई नेपाली महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर वनकर्मी व पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। मामले में महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
उधर, कैलाली के टीकापुर नगर पालिका वार्ड दो विजयनगर निवासी 35 वर्षीय फूल कुमारी चौधरी को जानकी गांव पालिका के जंगल में घास काटने के दौरान बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। महिला के पेट और पीठ घायल हुई है जिसका इलाज नेपालगंज में चल रहा है। संवाद