शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Connect News 24

Youth dies after being hit by goods train

मृतक सुरजीत का फाइल फोटो।

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की रेलवे कॉलोनी निवासी सुरजीत (28) की बुधवार की रात करीब तीन बजे ढाका ताल के पास रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सुरजीत के भाई रेलवे के सिग्नल विभाग में कार्यरत हैं। पूरा परिवार रेलवे कॉलोनी में रहता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे सुरजीत प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास आउटर के नजदीक लाइन पार कर रहे थे। तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मेमो आने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरजीत अविवाहित थे। वह ऑटो चलाते थे। उनकी मौत से मां शकुंतला देवी व दो भाइयाें का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button