रामपुर

Rampur News: दिन-रात जारी रहा आजम और उनके करीबियों के यहां आयकर छापा

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके करीबियों के खिलाफ बुधवार की सुबह से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम की जांच बुधवार की रात भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन और रात जांच चलती रही। शुक्रवार को भी जांच जारी रहने की संभावना है। टीम ने कई लोगों से पूछताछ भी है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक टीम के हाथ कुछ अहम जानकारी लगी है। हालांकि विभाग की ओर से अभी इस संबंध में अभी अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। जौहर ट्रस्ट के नाम पर हुए लेनदेन की जांच करने के लिए आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को सपा नेता आजम खां, ट्रस्ट से जुड़े लोगों और आजम के करीबियों पर छापे की कार्रवाई शुरू की है, जो अब जारी रही। यह कार्रवाई रामपुर के अलावा लखनऊ, सीतापुर और गाजियाबाद सहित अन्य शहरों में जारी रही। बृहस्पतिवार को टीम के सदस्य आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी और सपा विधायक नसीर खां के फॉर्म हाउस पर पहुंचे। इसके अलावा टीम ने कर अब्दुल्ला आजम के दोस्त के घर पर भी पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही सपा नेता आजम खां के करीबी रह चुके और वर्तमान में भाजपा में रहने वाले एक करीबी नेता के यहां भी कल रात पूछताछ जारी रही। आजम खां दोस्त रहे दिवंगत कारोबारी राकेश जैन के कार्यालय और आवास पर बृहस्पतिवार को भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। आयकर विभाग की टीम कई लोगों के बैंक खातों, लेनदेन की जानकारी, जमीन की खरीद फरोख्त, सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदारी, बहुमूल्य घड़ियों और बेशकीमती कलम के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसमें कुछ बहुमूल्य उपहार और एंटीक वस्तुएं भी शामिल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button