बदायूं

Budaun News: पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी

Connect News 24

पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। ऑनलाइन सक्रिय साइबर ठगों ने शहर के एक और व्यक्ति को चूना लगा दिया। उससे पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी साइबर ठग लगातार उससे खाते में रुपये जमा करने के दबाव डालते रहे। पीड़ित व्यक्ति ने सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शहर के लोची नगला निवासी अजय परचून की दुकान चलाते हैं। वह मूलरूप से बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव के रहने वाले हैं। वहां उनकी खेतीबाड़ी है। वह काफी समय से अपने खेत में पेट्रोल पंप लगवाने का विचार बना रहे थे। इसी दौरान जून में एक समाचार पत्र में पेट्रोल पंप लगाने के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

विज्ञापन देखकर अजय ने उस पर दी गई वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया। अजय बताते हैं कि उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से फीस जमा कर दी। कुछ दिन बाद एक नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताया। उसके नंबर पर एक फर्जी वेबसाइट भेज दी।

बाद में अजय उस फर्जी वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग जो बताते गए, वैसा करते गए। साइबर ठगों ने अलग-अलग मदें बताकर अजय से धीरे-धीरे करके अपने खाते में 19 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी अजय पर और राशि जमा करने का दवाब बनाया गया। इस पर अजय को कुछ शक हुआ तो वह शनिवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को ठगी के बारे में जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल उन्होंने बैंक खातों में रोक लगवा दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button