रामपुर

Rampur News: पांच दिन में बुखार से तीन मौतों के बाद मधुपुरी गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम

Connect News 24

रामपुर। सैफनी क्षेत्र के मधुपुरी गांव में बुखार से पांच दिन में दो किशोरियों समेत तीन की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर 34 लोगों के मलेरिया और डेंगू के सैंपल लिए। साथ ही बचाव की जानकारी दी। वहीं दवाओं का वितरण भी किया गया। गांव में अब भी तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्र के मधुपरी गांव निवासी शाने आलम के बेटे इस्लाम (17), अख्तर अली की बेटी सानिया (14) और चरन सिंह की बेटी खुशबू (15) की बुखार के चलते मौत हो चुकी है। पांच दिन में तीन मौतों की सूचना मिलने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने गांव के 34 लोगों के मलेरिया और डेंगू के सैंपल लिए। ग्रामीणों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों से कहा कि घरों के पास जलभराव न होने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार आने पर सीएचसी पहुंचे और लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों की भी जांच की। स्वास्थ्य विभाग टीम में डॉक्टर आसिफ कुरैशी, लैब टेक्नीशियन कुन्दन मौर्या, सुभाष, गौरव, राहत अली खान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button