शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संदिग्ध नंबरों के सहारे महिला के हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

Connect News 24

चांदापुर रोड पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था शव

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स से कुछ दूरी पर चांदापुर रोड पर गन्ने के खेत में निर्वस्त्र मिले महिला के शव की पहचान कराने में पुलिस कामयाब रही है, पर उसकी हत्या की गुत्थी सात दिन के बाद अब तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस की चार टीमें लगी होने के बाद भी खास सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस संदिग्ध नंबरों के जरिये हत्या के खुलासे का दावा कर रही है।

बुधवार की सुबह चांदापुर रोड पर गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। निर्वस्त्र मिली महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। एसपी अशोक मीणा ने एसओजी समेत चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने संदिग्ध नंबरों के जरिये महिला की पहचान कराने में सफल रही।

महिला उत्तराखंड के देहरादून में किराये पर रहती थी। वह मूलता बिहार की निवासी है। बताते हैं कि वह यहां एक युवक के साथ आई थी। पुलिस की टीम देहरादून में कई दिन डेरा जमाए रही। युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। टीमों ने आसपास के अराजक तत्वों पर निगाह रखने के साथ लोगों से पूछताछ भी की है।

मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के नतीजे सकारात्मक आए हैं। दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button