शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में अब भी सीटें खाली

Connect News 24

Seats still vacant in GF College

जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर।

– बीएससी गणित की 640 सीटों में सिर्फ 171 पर हो सके प्रवेश, बाकी खाली

– एमएससी रसायन की आधी ओर एमए हिंदी की 20 प्रतिशत सीटें खाली

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए तिथि भी बढ़ाई गई। इसके बावजूद विभिन्न कक्षाओं में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश नहीं हो सके। इसकी वजह से सीटें खाली ही रह गईं।

जीएफ कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की कई सीटें खाली हैं। बीए की 2000 सीटों के सापेक्ष 1261 पर ही प्रवेश हो सके। बीएससी के जीवन विज्ञान और गणित विषयों की 640-640 सीटें हैं। इनमें भी बीएससी जीव विज्ञान में 503 प्रवेश हुए, वहीं गणित में केवल 171 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। इसकी वजह प्रोफेशनल कोर्सेस करने में छात्र-छात्राओं की रुचि को बताया जा रहा है।

इनके अलावा बी.काॅम की 120 सीटों में 93 भर सकीं। जबकि बीबीए की 60 में 60 सीटें फुल हो गईं। परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। एमए हिंदी की 60 सीटों में 42, एमए इकोनॉमी की 26 सीटों में 21, एमएससी रसायन की 30 में 15 प्रवेश हुए है। एमएससी वनस्पति विज्ञान तथा एमएससी जंतु विज्ञान की 30 में 30 सीटों पर प्रवेश हो गए। तो वहीं एमकॉम की 60 में से 27 सीट पर ही प्रवेश हो पाए है।

एक बार फिर बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

परास्नातक की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका विद्यार्थियों के पास है। 28 सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने के बाद कॉलेज में सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि के साथ जमा किया जा सकता हैं। इसके बाद प्रवेश मिल सकेगा। परास्नातक कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के लिए अभी एक बार और तिथि बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है। प्रवेश की तिथि भी बढ़ाई गई है। अभी कक्षाओं में सीटें खाली हैं। परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश को 28 तक आवेदन करें। स्नातक के लिए अभी कोई तिथि आगे नहीं बढ़ी हैं।

– मोहम्मद तारिक, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button