शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आभा एप से बनेंगे अस्पताल में पर्चे, लाइन में लगने से मिलेगी निजात

Connect News 24

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को नई व्यवस्था दी गई

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को लाइन में लगने से निजात दिलाने के लिए व्यवस्था की गई है। मरीज घर बैठकर आभा एप के जरिये ऑनलाइन पर्चा बनवा सकेंगे। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा।

प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि आभा एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर क्यूआर कोड स्कैन कर पर्चा बनवा सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था से आसानी से पर्चा बनने से मरीजों को लाइन में लगने से निजात मिल जाएगी। बताया कि जल्द ही अन्य व्यवस्थाओं में इजाफा किया जाएगा।

छुट्टी के दिन 1349 मरीजों का उपचार किया

शाहजहांपुर। सीएचसी-पीएचसी में 1349 मरीजों का उपचार किया गया। वायरल बुखार के मरीजों के आने के चलते स्वास्थ्य इकाइयों पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि 157 मरीजों की लैब से जांच की गई। 54 मरीजों को भर्ती किया। 15 मरीजों को रेफर किया। 157 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मलेरिया और डेंगू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button