शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: यूसुफ के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

कलान। थाना क्षेत्र के नया गांव कुदरासी में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए नयाब के 14 वर्षीय पुत्र यूसुफ के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान ऊर्जा निगम की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वहीं बिजली के तारों को सही कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बृहस्पतिवार को कक्षा पांच का छात्र यूसुफ लोहे की रॉड में झंडा लगाकर ले जा रहा था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। बदायूं ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बिजली निगम द्वारा दूसरे दिन भी तारों को सही नहीं कराने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव वालों ने बिजली निगम के खिलाफ नारे लगाएं।

उन्होंने यूसुफ के परिजन को मुआवजा देने, बिजली के खंभों को सही कराने, तारों को ऊंचा कराने की मांग की है। गांव वाले बताते हैं कि यूसुफ की मौत से 12 घंटे पहले ही खेत में एलटी की लाइन का तार टूटकर गिर गया था। अशोक के खेत और गांव के मंदिर में तार टूटकर गिरा। प्रदर्शन करने वालों में शाहिद खां, इदरीश खां, अशोक शाक्य, वाजिद अली, साबिर अली, प्यारे मियां, तस्लीम खां, नेयाब खां, मुशीर खां, अली मुराद खां आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button