शाहजहाँपुर

प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी: डीएफओ

Connect News 24

Planting trees is very important for the balance of nature: DFO

वन विभाग की शक्ति नर्सरी में कार्यशाला में पौधोरोपण का प्रशिक्षण देते हुए। संवाद

शाहजहांपुर। वन्य जीव सप्ताह के तहत पहले दिन वन विभाग की ओर से शक्ति पौधशाला में वानिकी वर्ष 2023-24 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लोगों को पौधरोपण के उचित तरीके बताए गए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि एक से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने कहा कि प्रकृति संतुलन के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। यदि धरती से पौधे खत्म होगा तो मानव अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी टीसी पंत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पौधरोपण का उचित प्रशिक्षण दिया। सभी ने पौधरोपण और उसके संवर्धन से संबंधित सवाल भी किए। अंत में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकार सिंधौली वीरेश राव, डिप्टी रेंजर लोकेंद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा सुशील कुमार, केपी सिंह, गंगा समिति के राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button