बरेली
Shahjahanpur News: मकान का लिंटर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, मां-बेटे घायल

मासूम कृतिका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव हरपरा में मंगलवार सुबह देवेंद्र सिंह यादव के मकान का लिंटर बीम सहित गिर गया। लिंटर की बीम के नीचे दबकर दो साल की बेटी कृतिका की से मौत हो गई। जबकि प्रधान का बेटा और पत्नी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



