शाहजहाँपुर
बेवफा बीवी, दगाबाज यार: इंग्लैंड में शादी… दुबई में साजिश; यूपी में हत्या; NRI सुखजीत के कत्ल की पूरी कहानी

सुखजीत सिंह हत्याकांड में पति को फांसी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एनआरआई सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा सुनाई गई है। रमनदीप के प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा हुई है। अदालत ने फैसले में कहा कि केवल अपने अनैतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए रमनदीप ने जिस प्रकार से अपने पति की हत्या की है, उससे यह अपराध विरल से विरलतम श्रेणी में आता है। दोनों का कृत्य किसी प्रकार से रहम करने योग्य नहीं है।