बदायूं

Budaun News: बुखार से छात्र समेत चार की मौत

Connect News 24

Four including student died due to fever

सालारपुर के बावट गांव में टायरों में काला तेल डालकर लार्वा नष्ट करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी।

बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुखार के कारण छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिजन डेंगू को इन मौतों का कारण बता रहे हैं। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं।

विभाग की टीम ने 10 गांवों में कैंप लगाकर 810 मरीजों के चेकअप किए, जिसमें बुखार के 420 तथा चार डेगू संक्रमित पाए गए। उसावां विकास खंड के गांव रिजौला निवासी सौरभ सक्सेना की पत्नी विनीता को चार दिन पहले बुखार आया । परिजनों ने पहले निजी अस्पताल से दवा दिलाई लेकिन स्वास्थ्य लाभ न होने पर उनकी जांच कराई गई। जांच में उनको डेंगू होने की पुष्टि हुई तो परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां उनको भर्ती कराया गया। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

उझानी। कस्बा के मोहल्ला मिल कंपाउंड निवासी सत्यम (24) पुत्र सुभाष चंद्र पुलिस की तैयारी कर रहा था। सप्ताह भर पहले उसको बुखार आया तो परिजन उसको मेडिकल कॉलेज ले गये। जांच होने पर पता लगा कि युवक डेंगू से पीड़ित है। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसको बरेली के निजी अस्पताल में गये जहां शनिवार रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में घर घर लोग डेंगू की चपेट में है। स्वास्थ्य महकमा केवल लाल पीली गोलियां देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।

बिल्सी। क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी शिवेश कुमार (14) पुत्र रोहताश मौर्य गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। पिछले एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसका इलाज कराने के लिए बरेली ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान बीती रविवार की रात दम तोड़ दिया। इधर के गांव क्षेत्र के गांव सतेती की चूरा पट्टी निवासी नेमचंद्र की 14 वर्षीय पुत्री जावित्री देवी की बीती शाम बुखार के चलते मौत हो गई। दोनों गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं और निजी चिकित्सकों से अपना इलाज कर रहे हैं।

फोटो28

इस्लामनगर व सालारपुर में कराया गया लार्वा नष्ट, किया जागरूक

बदायूं। शनिवार को ब्लॉक–इस्लामनगर के ग्राम समदनगर में मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह द्वारा ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों को संचारी रोगों से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया। ग्राम वासियों के माध्यम से जगह–जगह लार्वा नष्ट कराया गया। ब्लॉक सालारपुर के ग्राम बावट में मलेरिया निरीक्षक सनी कुमार द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गई। लार्वा पाए जाने पर घर मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

– अगर एलाइजा की जांच में डेंगू पाया गया होगा तो डेंगू से मौत मानी जायेगी। बिना जांच कैसे कह सकते हैं कि डेंगू से मौत हुई है। होने वाली मौतों का कारण विभाग की टीम भेजकर स्पष्ट कराया जायेगा।

डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमएओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button