बदायूं

Budaun News: सीबीएसई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दिन हुए अंडर-14 के मैच

Connect News 24

Under-14 matches held on the first day of CBSE Zonal Badminton Tournament

बीआरबी मॉडल स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। सीबीएसई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता हुई। अनूूपशहर ने शामली को सीधे सेटों में 21-15 से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

बरेली रोड स्थित बीआरबी मॉडल स्कूल में सीबीएसई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन सीडीओ केशव कुमार ने किया। इसमें बदायूं समेत बरेली, मुरादाबाद, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, नोएडा, उतराखंड के 492 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के बीच मैच का आयोजन किया गया। इसमें केआर मंगलम ग्रेटर नोएडा बनाम भारत राम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा के बीच मुकाबला हुआ।

इसमें केआर मंगलम ने सीधे सेट में 21-3, 21-6 से मैच जीता। इसके अलावा मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद बनाम सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल बागपत के बीच मैच हुआ। इसमें सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने 21-8, 21-3 से मैच अपने नाम किया। जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर और संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल शामली के बीच हुआ मैच काफी रोमांचकारी रहा। इसमें संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 21-15, 21-13 से मैच अपने नाम कर लिया। सेंट थॉमस इंदिरापुरम गाजियाबाद बनाम अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की टीम के बीच में मैच हुआ। इसमें अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के खिलाड़ियों को जीतने के लिए पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद में उनकी टीम 21-15, 21-4 से जीती। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुभाष बत्रा, प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना मौजूद रहीं।

बीआरबी मॉडल स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

बीआरबी मॉडल स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button