बदायूं

Budaun News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Connect News 24

Two youths died in road accidents

मृतक ​शिव सागर कमल का फाइल फोटो

बदायूं। जिले में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। शहर के पटेल नगर निवासी 32 वर्षीय शिवसागर प्रकाश की सोमवार शाम कादरचौक क्षेत्र में बाइक में किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उधर, अलापुर थाना क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय जाबिर सलमानी की मौत हो गई।

कादरचौक। शहर के पटेलनगर निवासी शिवसागर प्रकाश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वह मूलरूप से सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव पातरचोहा के रहने वाले थे। कई साल से उनका परिवार पटेलनगर में मकान बनाकर रह रहा है। शिवसागर के बड़े भाई शिवलेंद्र सिंह कासगंज के सिढ़पुरा में केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर हैं।

शिवलेंद्र दो दिन के अवकाश पर घर आए थे। सोमवार को शिवसागर उन्हें बाइक से सिढ़पुरा छोड़ने गए थे। वह दोपहर के समय घर आ रहे थे, तभी इस्माइलपुर के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिवार वाले उन्हें गंभीर हालत में बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। भाई शिवलेंद्र सिंह ने सिढ़पुरा से आकर अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अलापुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी जाबिर सलमानी हेयर कटिंग की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बताते हैं कि उनकी ससुराल सखानूं कस्बे में है। वह सोमवार को बाइक से अपनी ससुराल गए थे। देर रात वहां से लौटते समय रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button