बदायूं

Budaun News: कड़ेका गांव में दो उचक्कों ने ननद-भाभी से जेवर ठगे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ेका में दो उचक्कों ने ननद-भाभी से सोने के जेवर ठग लिए। उचक्कों ने उन्हें जल देकर घर के अंदर भेज दिया और जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार वालों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि दोनों उचक्के दातागंज कस्बे के रहने वाले हैं।

ग्राम कड़ेका निवासी सर्वेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार दोपहर वह घर पर मौजूद नहीं थे। ग्राम बिहारीपुर से उनकी बहन शकुंतला आई हुईं थीं। दोपहर के समय उनके घर पर साधु के वेश में दो उचक्के पहुंचे। उन्होंने उनकी बहन और पत्नी ममता को बातों में उलझा लिया। कहा, घर पर माता रानी की कृपा नहीं है। इससे अनिष्ट हो सकता है। माता रानी को सोने के जेवर चढ़ाएं तो वह खुश हो जाएंगी। दोनों उचक्कों ने ननद-भाभी से सोने की चेन, झुमकी और टीका उतरवा लिया। फिर उन्हें एक पोटली में बांध दिया। उचक्के बोले कि यह पोटली देवी की मूर्ति के सामने रखना और तीन शुक्रवार लगातार उनकी पूजा करना व मंत्र का जाप करना। इससे माता रानी खुश हो जाएंगी।

इसी दौरान उचक्कों ने उनसे दो लोटों में जल मंगाया। बोले- घर के अंदर चढ़ाकर आओ। जैसे ही दोनों महिलाएं घर के अंदर गईं, दोनों जेवर की पोटली लेकर भाग गए। कुछ देर बाद लौटीं दोनों महिलाओं ने उचक्कों को मौजूद नहीं देखा तो वह सन्न रह गईं। सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों उचक्के दातागंज कस्बे के रहने वाले हैं। उन्होंने दोनों को पहचान लिया है। उन्होंने देर शाम कोतवाली आकर उचक्कों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button