शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राम को मनाने पहुंचे भरत, दर्शक भाव-विभोर

Connect News 24

Bharat arrived to persuade Ram, the audience was emotional

ओसीएफ रामलीला में भरत द्वारा रामजी के खड़ाऊ अपने सिर पर रखने का मंचन करते कलाकार। संस्थ

शाहजहांपुर। ओसीएफ और खिरनीबाग जीआईसी मैदान में रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। इस दौरान सीता हरण और श्रीराम को मनाने पहुंचे भरत के प्रसंग के मंचन पर दर्शक भावविभोर हो गए।

ओसीएफ रामलीला में बृहस्पतिवार को मंचन में दिखाया गया कि भरत चित्रकूट पहुंचकर श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं जब वह वापस नहीं आते तो उनकी चरण पादुका लेकर भरत अयोध्या लौट जाते हैं। वहीं सूर्पनखा की नाक लक्ष्मण द्वारा काटने का भी मंचन किया गया। खर-दूषण का श्रीराम वध कर देते हैं। मंचन में रोहित, देवेंद्र, अंकित, रोहित, कौशलेंद्र पांडे आदि शामिल रहे।

सीता हरण का मंचन : खिरनीबाग रामलीला में बृहस्पतिवार को राम प्रतिज्ञा, अनसुइया उपदेश, सूपर्णखा नासिका भंग, खर दूषण वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। साधु वेश में आए रावण द्वारा सीता हरण के दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button