बदायूं

Budaun News: डीएपी की मांग बढ़ी, समितियों पर पहुंचने लगे किसान

Connect News 24

बदायूं। सरसों, आलू की बुवाई शुरू होने के साथ ही डीएपी की मांग बढ़ने लगी है। किसानों का समितियों पर पहुंचना शुरू हो गया है। विभाग के अनुसार जिले में चार हजार मीट्रिक टन से ज्यादा खाद उपलब्ध है, ऐसे में किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शनिवार को खाद लेकर एक और रैक आ सकती है।

जिले में धान की फसल कटने के साथ ही अगेती आलू की बुवाई शुरू हो गई है। ऐसे में किसान डीएपी खरीदने लगे हैं। सरसों की फसल में भी डीएपी लगाई जाने लगी है। इसकी वजह से जिले में डीएपी की मांग बढ़ने लगी है। इसको ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने डीएपी मंगानी शुरू कर दी है। हालांकि विभाग का दावा है कि चार हजार मीट्रिक टन से ज्यादा डीएपी मौजूद है। इसका वितरण किया जा रहा है। शनिवार को 1500 से 2000 मीट्रिक टन डीएपी इफको से और आ सकती है।

जिले में भरपूर मात्रा है नैनो डीएपी भी उपलब्ध

जिले में डीएपी के कट्टे अभी पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए मौजूद हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर इफको की नैनो डीएपी भी मौजूद है। जिले में करीब 26,000 बोतल नैनो डीएपी और करीब 20,000 बोतल नैनो यूरिया मौजूद है। इसका उपयोग किसान कर सकते हैं। इफको के जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार जिले में एपीएस 2020 के नाम से भी डीएपी भी आ रही है। इसकी रैक शनिवार तक आ जाएगी।

किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए अभी पर्याप्त मात्रा में डीएपी मौजूद है। किसानों को केंद्रों से आराम से डीएपी मिल रही है। अगर कहीं पर कोई दिक्कत है, तो इसके बारे में विभाग को जानकारी दे सकते हैं। – डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button