Budaun News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी-बेटा घायल
बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय महावीर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुगउआ निवासी महावीर शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे बाइक पर बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे। पीछे उनकी बेटी रामरती (18) और बेटा अभिषेक (16) बैठा था, लेकिन वे हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर ग्राम पिंडौल और नगला डल्लू के बीच पहुंची, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महावीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। फिलहाल पुलिस ने महावीर के शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।


