शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पास में दफनाए गए बुआ-भतीजी के शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST

पुवायां। लखीमपुर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली गांव सुजानपुर की बुआ-भतीजी को शनिवार को बेहद गमगीन माहौल में पास-पास कब्र खोदकर दफन कर दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुवायां के गांव सुजानपुर निवासी लालाराम की ससुराल मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर रामदास में है। लालाराम की ससुराल में 26 अक्तूबर को मुंडन संस्कार था। लालाराम का बेटा रवि बाइक से रामपुर रामदास गया था। रवि के साथ बाइक पर लालाराम की बहन 17 वर्षीय सुधा और उनकी पांच साल की भतीजी अनुष्का उर्फ सावनी और चचेरी बहन 16 वर्षीय सुमन भी साथ थे। 27 अक्तूबर की सुबह वापस घर आते समय गांव अमीरनगर के पास उनकी बाइक में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सुधा और अनुष्का की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रवि और सुमन का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है। लखीमपुर पुलिस ने सुधा और अनुष्का का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए थे। शनिवार को बेहद गमगीन माहौल में बुआ-भतीजी के शव पास-पास बनी कब्र में दफना दिए गए। इस दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button