Shahjahanpur News: डिजाइनर आभूषणों की बढ़ी मांग, नवरात्र पर हुआ अच्छा कारोबार

शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित शोरूम पर आभूषण पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र में लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी की। सराफा कारोबारियों के अनुसार अब डिजाइनर आभूषणों की मांग बढ़ी है। इसके लिए राजकोट, मुंबई, कोलकाता, गुजरात से आकर्षक डिजाइनों के आभूषणों की रेंज बाजार में उपलब्ध है। नवरात्र पर कारोबार भी अच्छा हुआ है। अब करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली से काफी उम्मीदें हैं।
शहर में सराफा की करीब 250 दुकानें हैं। इन पर रोजाना लाखों रुपये की खरीदारी होती है लेकिन त्योहारी और सहालग के सीजन में यह खरीदारी करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है। लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर सराफा कारोबारियों ने भी सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी खासी रेंज उपलब्ध कराई।
होलमार्क वाले आभूषण पर बढ़ा विश्वास : लोग अब आभूषण खरीदने को लेकर सजग हो रहे हैं और होलमार्क वाले आभूषणों की मांग करते हैं। यह सरकार की ओर से दिया गया शुद्धता का प्रमाण है जिससे सोने-चांदी के जेवर खरीदते समय उनके साथ धोखा न हो। अब सराफा कारोबारी भी होलमार्क वाले आभूषण ही खरीदने के लिए अपने ग्राहकों को जागरूक कर रहे हैं। सोने-चांदी के साथ ही डायमंड के आभूषण भी लोग खरीद रहे हैं। इसके लिए कंपनियां ऑफर भी दे रही हैं।