शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज मिलेगी अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 29 Oct 2023 12:17 AM IST

Today you will get the gift of a state-of-the-art auditorium

अंटा चौराहा के पास नवनिर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम। संवाद

शाहजहांपुर। अंटा चौराहे के पास अत्याधुनिक ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना इसका लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात देंगे। यहां पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा।

नवनिर्मित ऑडिटोरियम को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह नाम दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक साउंड सिस्टम व अत्याधुनिक लाइटें लगवाई गईं हैं। साथ ही 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के साथ दो मीटिंग हॉल हैं। इनमें आवश्यकतानुसार संस्थाओं, सरकारी बैठकों का आयोजन हो सकेगा। प्रेक्षागृह में कलाकारों के रिहर्सल/तैयारी आदि के लिए भी दो ग्रीन रूम बने हैं। इसके अलावा एक बड़ा पार्टी हाॅल भी तैयार कराया गया है। ऑडिटोरियम के लोकर्पण का कार्यक्रम रविवार सुबह 8:45 बजे शुरू होगा।

10 मार्च 2019 को हुआ था शिलान्यास : ऑडिटोरियम का शिलान्यास 10 मार्च 2019 को किया गया था। करीब तीन साल बाद 14 करोड़ रुपये की लागत से इसको तैयार करवाया गया है। ऑडिटोरियम को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। ऑडिटोरियम के मंच पर फुली ऑटोमेटेड पर्दे, परमानेंट एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और आधुनिक लाइट लगाई गई है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयासों से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार को लोकार्पण कर प्रेक्षागृह जनता को समर्पित किया जाएगा। पूरे दिन प्रेक्षागृह खुलेगा, लोग यहां मैच का लुत्फ भी उठा सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button