Budaun News: तीन-तीन मीटर की दूरी पर लगेंगी पटाखा दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:22 AM IST

दातागंज तिराहे के पास स्थित एचपी मैदान पर लगेगी पटाखों की दुकानें। संवाद
बदायूं। आतिशबाजी की दुकानों के बीच में इस बार तीन-तीन मीटर की दूरी रखी जाएगी, ताकि कोई भी दुर्घटना होती है, तो दूसरी दुकानों पर इसका असर दिखाई न दे। साथ ही इस बार दुकानों को टीन शेड में लगाने की योजना तैयार की जा रही है।
शहर के एचपी मैदान पर एक बार फिर से आतिशबाजी की दुकानों को लगाया जाएगा। इस बार करीब 80 फार्म का वितरण किया जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा दुकानों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इस बार सुरक्षा की दृष्टि से आतिशबाजी की दुकानों को तीन-तीन मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। जिससे अगर कोई दुर्घटना होगी, तो अन्य दुकानों को ज्यादा दिक्कत न हो। इस बार उम्मीद है कि आतिशबाजी की दुकान 11,12,13 तक लगेगी। इन तीन दिन के अंदर ही आतिशबाजी की खरीदारी की जा सकेगी।
फायर ब्रिगेड को खुलता है अस्थायी कार्यालय : पटाखों की दुकानों के लगने के साथ ही एचपी मैदान पर फायर ब्रिगेड की ओर से अस्थायी कार्यालय को खोला जाता है। वहां पर दिन-रात कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाती है। साथ ही फायर ब्रिगेड के दौरान वाहन वहां पर मौजूद रहते हैं। हालांकि एचपी मैदान पर फायर ब्रिगेड का कार्यालय सवा किलोमीटर दूर है। एचपी मैदान के पास में एक तालाब भी है। वहां से पानी की सप्लाई जरूरत के दौरान की जा सकती है।