Budaun News: डेंगू पर नहीं हो पा रहा नियंत्रण, आठ और संक्रमित मिले

डहरपुर में गड्ढे में जमा गंदे पानी में लार्वा चैक करती मलेरिया विभाग की कर्मचारी।स्रोत-स्वास्थ्
बदायूं। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में शुक्रवार को आठ और संक्रमित मिलने से संख्या बढ़कर 578 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो रहा है।
शुक्रवार को जिले में हुई डेंगू की एलाइजा जांच में आठ नए मरीज सामने आए है। जिले लगभग हर गांव में डेंगू का प्रकोप है। बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल में तो डेंगू के दोनों वार्ड फुल हो गए हैं। अब तीसरा वार्ड बनाया गया हैै। हर रोज डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है, लेकिन इस पर नियंत्रण के प्रयास सिर्फ कागजों में हो रहे हैं।
मलेरिया विभाग ने की फाॅगिंग, लार्वा नष्ट किया
ब्लाॅक दातागंज के गांव डहरपुर में मलेरिया निरीक्षक डॉ. पूजा भदौरिया और मोनिका सिंह ने लार्वा के स्रोत नष्ट करने की कार्रवाई की। लार्वा धनात्मक कंटेनरों को खाली कराया गया। जिन घरों में लार्वा पाया गया, उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए गए। साथ ही ग्रामवासियों को लार्वा को दिखाकर उसे नष्ट करने का उपाय बताया। पंफलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कर संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।

डहरपुर में गड्ढे में जमा गंदे पानी में लार्वा चैक करती मलेरिया विभाग की कर्मचारी।स्रोत-स्वास्थ्


