बदायूं

Budaun News: शराब और परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Connect News 24

Theft by wearing mask in liquor and grocery store

कोल्हाई में देसी शराब के दुकान पर  चोरों द्वारा तोड़ा गया फर्श दिखाता सेल्समैन। संवाद

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में बृहस्पतिवार रात चोरों ने देसी शराब और परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली। चोरों ने देसी शराब की दुकान में पीछे की दीवार में नकब लगाया, जबकि परचून की दुकान में शटर के नीचे से ईंटें निकालकर घुसे। चोर आठ पेटी देसी शराब और परचून की दुकान से सामान व नकदी चोरी कर ले गए।

ग्राम कौल्हाई में बिहारीपुर रोड पर देसी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीछे से दुकान में नकब लगा लिया और आठ पेटी शराब चोरी करके ले गए। गुल्लक भी उठा ले गए। दुकान संचालक बिल्सी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका सेल्समैन नन्हे बृहस्पतिवार रात दुकान बंद करके गया था। जब सुबह आकर उसने दुकान खोली तो दीवार और फर्श टूटा मिला। दुकान से आठ पेटी शराब गायब थी।

चोरों ने दूसरी घटना इसी रोड पर स्थित परचून की दुकान में की। ग्राम बिहारीपुर निवासी राजाराम की परचून और स्टेशनरी की दुकान में चोर शटर के नीचे से ईंटें निकालकर घुसे। शुक्रवार सुबह जब राजाराम दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से 32 हजार की नकदी, कापी-किताबें चोरी कर ले गए। यहां बता दें कि चोरी के मामलों में कौल्हाई संवेदनशील माना जाता है। यहां पिंक बूथ भी बना है। रात को पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने दो दुकानों को निशाना बना लिया।

नगला भिंड से तीन बकरे और दो बकरियां चोरी

थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड से चोर बृहस्पतिवार रात किसीन हरि सिंह के तीन बकरे और दो बकरियां चोरी कर ले गए। हरि सिंह ने बताया कि उनकी बकरियां और बकरे पशुशाला में बंधे थे। चोर कार से आए थे। आहट होने पर गांव के कुछ लोगों चोरों के पीछे भी दौड़े लेकिन चोर गाड़ी में बकरे और बकरियां लादकर भाग गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button