बदायूं

Budaun News: मां-बेटी के आपत्तिजनक फोटो वायरल किए, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही महिला और उसकी सात साल की बेटी के आपत्तिजनक वायरल कर दिए गए। महिला ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज की गई। महिला ने इस मामले में आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला मूल रूप से सहसवान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने आरिफपुर नवादा में के एक घर में कमरा किराये पर लिया था। कुछ समय तक सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन कुछ समय बाद गृहस्वामिनी और उसके भाई ने महिला की सोशल साइट पर फर्जी आईडी बना दी और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने महिला और उसकी सात साल की बेटी के आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। महिला ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने नगीना और मुदस्सर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button