बदायूं में हादसा : 15 फीट गहरे कुएं में मिट्टी की ढांग गिरने से दो भाई दबे, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

जेसीबी से खोदाई कर दो युवकों को निकाला गया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिवाली से पहले बड़ा हादसा हो गया। गांव जिजाहट में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कुएं की ढांग गिरने से दो सगे भाई दब गए। जिससे 35 वर्षीय मोहकम की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई नेकपाल गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार पर हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सन्नाटा पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जिजाहट निवासी मोहकम अपने बड़े भाई नेकपाल के साथ शनिवार शाम करीब तीन बजे कुएं में घुसकर ईंटें निकाल रहा था। उसी दौरान अचानक कुएं की ढांग गिर गई, जिसमें दोनों भाई दब गए। उन्हें बचाने के लिए दौड़े गांव के पिंकू, विनोद और अनिल भी कुएं में जा गिरे लेकिन तब तक काफी मिट्टी गिर गई थी। इससे यह तीनों लोग ज्यादा नहीं दबे। वह तुरंत ही बाहर निकल आए।
ये भी पढ़ें- UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान


