शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सात फेरों के लिए कागजी फेरे घटे तो कम मिल रहे वर-वधू

Connect News 24

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद लक्ष्य के मुताबिक वर-वधू नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि, इस महीने के अंत में समारोह का आयोजन होना है। बताया जा रहा है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार गरीब कन्याओं का विवाह कराती है। प्रत्येक जोड़े पर सरकार कुल 51 हजार रुपये खर्च करती है। इस बार पूरे प्रदेश में 1.10 लाख जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। शाहजहांपुर को 1610 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य मिला है लेकिन अभी तक मात्र 1150 आवेदन आए हैं। जबकि, जिले में योजना में आवेदन करने के लिए पात्रों की कमी नहीं है। सरकार ने ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म कर कागजी फेरे तो कम कर दिए लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया का ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया। जागरूकता के अभाव में पात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

पिछले साल 2000 ने किया था आवेदन : पहले आवेदन ऑफलाइन होता था। तहसील, ब्लॉक और नगर निगम स्तर पर आवेदन किए जाते थे। पिछले वर्ष 1610 शादियां हुईं थीं जिसमें 2000 लोगों ने आवेदन किए थे। छंटनी करने के लिए पात्रों का सत्यापन करना पड़ता था, लेकिन इस बार ऑनलाइन होने की वजह से आवेदकों के सामने दिक्कत आ रही है।

ये है प्रक्रिया: सामूहिक विवाह में आवदेनकर्ता लड़की होती है। इसमें लड़की के पिता का दो लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र, लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र, दोनों का आधार कार्ड, लड़की के नाम बैक खाता नंबर देना होता है। लड़की के खाते में विवाह के बाद 35 हजार रुपये आएंगे। इसके अलावा 10 हजार रुपये में घरेलू सामान और छह हजार रुपये आयोजन का खर्च शामिल होता है। कुल 51 हजार रुपये में एक शादी में खर्च आता है। इसके लिए cmsvy.upsdc.gov.in वेबसाइट पर पर आवेदन कर सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button