शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मकसूदापुर में पुल पर दिन भर जाम से जूझे लोग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:37 AM IST

People struggled with traffic jam all day long on the bridge in Maqsudapur.

बंडा बिलसंडा मार्ग पर मकसूदापुर पुल पर लगा जाम। संवाद

पुवायां। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल पर बुधवार दिनभर जाम के कारण लोग परेशान रहे।

शारदा नहर का पुल काफी संकरा है। पुल पर एक तरफ से वाहन आ जाने पर दूसरे तरफ से वाहन नहीं निकल पाता है। बुधवार को भैयादूज के अवसर पर पुल पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। चार पुलिसकर्मी और चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड दिनभर यातायात व्यवस्था संभालने को जूझते रहे, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों के पुल पर जबरन वाहन बढ़ा देने से जाम लगता रहा और राहगीर परेशान होते रहे। भैयादूज पर मायके जा रही कई बहनें भी जाम में फंसकर परेशान हुईं। कई बार एक तरफ का आवागमन शुरू होने के लिए वाहन चालकों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक जाम की स्थिति बनती रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button