शाहजहाँपुर
UP Nikay Chunav Result: शाहजहांपुर की पहली महापौर बनीं भाजपा की अर्चना वर्मा, कांग्रेस की निकहत को हराया

भाजपा की विजयी प्रत्याशी अर्चना वर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महापौर के रूप में नाम दर्ज कराते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल को 30,256 वोटों से हरा दिया। अर्चना को 80740 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 50484 मतों से संतोष करना पड़ा। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अर्चना वर्मा को जीत का प्रमाणपत्र दिया।