बरेली

Bareilly News: कैंट जनरल अस्पताल में शुरू हुई 24 घंटे इमरजेंसी सेवा

Connect News 24

बरेली। कैंट के निवासियों को इलाज के लिए अब शहर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं। कैंट जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत अत्याधुनिक उपकरण भी स्थापित हो गए हैं। रियायती दर पर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

कैंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बैठक में पंजीकरण फीस सौ रुपये निर्धारित की गई है। पैथोलॉजी और अन्य जांच न्यूनतम दर पर करने, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मुहैया कराने, रात में एक मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहने पर सहमति बनी। सीईओ ने बताया कि अस्पताल में फिजिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक, डेंटिस्ट, ईएनटी, फिजियोथेरेपिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। पैथोलॉजी में खून, बलगम, पेशाब की सभी जांच, हीमोग्राम, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, थायराइड और अन्य जांणें होंगी। एक्सरे, डिजिटल एक्सरे, ईसीजी की सुविधा भी मिलेगी। इन सेवाओं का शुल्क केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत रियायती दर के अनुसार रहेगा।

इसके अलावा नियमित टीकाकरण निशुल्क होगा। सौ रुपये ओपीडी शुल्क, भर्ती होने पर 1450 रुपये, फाइल चार्ज सौ रुपये प्रतिदिन निर्धारित है। प्रसव, एमटीपी, कॉपर टी और महिला संबंधी रोगों का इलाज बेहद न्यूनतम दर में होगा। मेडिसिन विभाग में आईपीडी शुरू हो गई है। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, सीयूए, शुगर, डीकेए, इंफेक्शन डिजीज, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, टीबी, एनीमिया, उल्टी, दस्त, लिवर आदि का इलाज होगा।

फिजिशियन डॉ. बलवीर सिंह होरा : मंगलवार, बृहस्पतिवार, सोमवार को सुबह दस से बजे 12 बजे तक।

फिजिशयन डॉ. नदीम : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक।

पीडियाट्रिक डॉ. कुलदीप गंगवार : बुधवार और शुक्रवार को दोपहर दो बजे से मरीज देखेंगे।

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या मित्तल : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार की सुबह दस से 12 बजे तक।

पीडियाट्रिक डॉ. मनीष अग्रवाल : सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक।

ऑर्थोपेडिक डॉ. फहाद बिन हामिद : सोमवार, शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक।

ऑर्थोपेडिक डॉ. आशीष अग्रवाल : बुधवार को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक।

पैथोलॉजिस्ट डॉ. पारुल प्रिया : प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल सिंह रावत : मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक।

ईएनटी डॉ. विजय अग्रवाल : बुधवार को दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक।

डेंटिस्ट डॉ. अनूप आर्य : सोमवार से बृहस्पतिवार तक सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक।

एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद खालिक : जरूरत के अनुसार कैंट अस्पताल में सेवा देंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button