बदायूं

Budaun News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से, 2364 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Connect News 24

– जिले में सात केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। विभाग द्वारा परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में 2364 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएंगी।

मदरसा बोर्ड की ओर से जिले में जो सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें सहसवान का मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल शहबाजपुर, इस्लामनगर का मदरसा फातिमा गर्ल्स कॉलेज, बिसौली का मदरसा अल हसन कॉलेज गदरपुरा व मदरसा जामिया ताहिरा भूड़, बदायूं का मदरसा शमसुल उलूम घंटाघर, ककराला का मदरसा हिरा इस्लामियां गर्ल्स कॉलेज, मदरसा तैयबा इस्लामियां शामिल हैं।

इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली पाली में 1617 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली में 747 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। मदरसा बोर्ड पटल सहायक मोअज्जम ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह नकलविहीन परीक्षा कराएं। वहीं सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button