रामपुर

Rampur: रेलवे ट्रैक पर मिला सीतापुर के छात्र का शव, हत्या की आशंका…कॉलेज जाने की बात कह घर से निकला था

Connect News 24

Rampur: Dead body of Sitapur student found on railway track, suspicion of murder

सीतापुर का छात्र युवराज
– फोटो : संवाद

विस्तार


सीतापुर के छात्र युवराज (17) का शव शुक्रवार रात 11 बजे मिलक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए सूचना परिजनों को दी। पिता राकेश ने बताया कि युवराज बाराबंकी मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था और सात दिसंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था।

राकेश ने युवराज की हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिलक क्षेत्र के गांव क्योरार के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात 17 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो जेब से आधार कार्ड निकला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सीतापुर के थाना महमूदाबाद के गांव बेसनपुर निवासी युवराज के रूप में हुई।

जिस पर पुलिस ने फोन से युवराज के पिता राकेश को सूचना दी। यहां पहुंचे राकेश ने बताया कि युवराज बाराबंकी के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। वह सात दिसंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर थाना महमूदाबाद पुलिस को दी थी। राकेश ने युवराज की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button