Shahjahanpur News: राॅयल क्लब ने जीता क्रिकेट का फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST

कैंट स्थित ओसीएफ मैदान में झंडा क्लब और रॉयल क्लब के बीच मैच के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कैंट मैदान पर चल रहे कारगिल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्लब ने रविवार को झंडा क्लब को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
रॉयल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक अनुज यादव के 48 रन रहे। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए झंडा क्लब की टीम 110 रन पर ही ऑलआउट हो गई जिसमें रियान ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया। रॉयल क्लब के गेंदबाज मोहित ने चार और कुणाल और राजा ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहित और मैन ऑफ द सीरीज सत्यम तिवारी चुने गए। मैच समाप्ति पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि एएमईएम संजय, कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार सर्वेश सिंह धांधू मौजूद रहे। मैच की अंपायरिंग नईम अहमद, स्कोरिंग साहिल व प्रिंस ने की। मैच का आंखों देखा हाल पंकज तिवारी ने सुनाया। मयूर खन्ना, मोनू सक्सेना नईम, अहमद, आशिक अली, कबीर, शिबली आदि मौजूद रहे।

