बदायूं

Budaun News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ठगे

Connect News 24

विधायक की फेसबुक आईडी से अपलोड किया पैड, उसे संपादित कर की धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। दातागंज कोतवाली इलाके में एक युवक को ठगी का शिकार बनाने के लिए भाजपा विधायक के पैड का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने पैड को संपादित कर युवक को उस पर लिखकर दे दिया कि तुम्हारी नौकरी लग गई है। बाद में पूरा मामला समझ में आने पर युवक ने अब रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौथरिया निवासी प्रदीप यादव का कहना है कि ग्राम धीरावारी निवासी प्रदुम्न सिंह ने एचपीसीएल दातागंज में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 65 हजार रुपये ठग लिए। उसने दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के पैड पर लिखकर दिया कि तुम्हारी नौकरी लग गई है।

बाद में उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि प्रदुम्न ने विधायक की फेसबुक से लेटर पैड अपलोड करके उसे संपादित करके कंपनी के नाम एक पत्र तैयार किया और उसको ही आधार बताते हुए कहा था कि तुम्हारी नौकरी लग गई है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर अब प्रदीप यादव ने प्रदुम्न के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है। इधर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले उनकी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button