SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेश

के.सी.एम.टी. में बड़े धूमधाम से किया गया नये शैक्षिक सत्र 2026-27 का आगाज

नये सत्र में नई ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ेगा महाविद्यालय

Connect News 24

 

आज खण्डेलवाल कॉलेज में नये शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। नये सत्र के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित ओरियेंटेशन प्रोग्राम में बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.कॉम ऑनर्स आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आश्वस्त किया गया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास के लिए महाविद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रबंधन ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय एवं व्यावसायिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनमें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं बदलते हुए वैश्विक परिवेश की आवश्यकताओं से भी अवगत कराया जाएगा।महाविद्यालय में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की कार्यप्रणाली, व्यावसायिक व्यवहार, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं प्रबंधन की बारीकियों का गहन अध्ययन एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें और एक सफल प्रबन्धक के साथ-साथ एक जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक के रूप में समाज में अपना योगदान दे सकें।इस अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न सोसायटियों एवं क्लबों के पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं पहचान के प्रतीक स्वरूप बैच भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए तथा महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत अध्यक्ष श्री गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल एवं महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में नये सत्र को लेकर उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। महाविद्यालय परिवार ने नये शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button