SchoolsUncategorizedअमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरउत्तरप्रदेशकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीवाराणसीशामलीश्रावस्ती

खंडेलवाल कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Connect News 24

खंडेलवाल कॉलेज, बरेली में दिनांक 15 सितंबर 2026 से आयोजित की जा रही बैडमिंटन प्रतियोगिता का 18 सितंबर को समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों से लगभग 45 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, हेड ऑफ आउटरीच मैनेजर डॉ. अल्पना जोशी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रबोध गौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कॉलेज के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी खेलों के प्रति इसी प्रकार समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बालक वर्ग के सिंगल्स फाइनल में आदित्य और प्रांजल शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में प्रांजल शर्मा ने तीसरे सेट में 21-17 के स्कोर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।वहीं बालिका वर्ग के सिंगल्स फाइनल में अजमी बी और प्रियांशी के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में अजमी बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियांशी को 21-16 के स्कोर से पराजित किया।बालक वर्ग डबल्स फाइनल में सार्थक एवं गुरशरण की जोड़ी का मुकाबला रॉबिन एवं कुशाग्र की जोड़ी से हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्णायक अंतिम सेट में सार्थक और गुरशरण ने 25-23 के रोमांचक स्कोर से मुकाबला जीतकर डबल्स वर्ग का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के दौरान अंकुर भारद्वाज, राकेश सरकार एवं आदित्य सार्थक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं संचालन स्पोर्ट्स इंचार्ज अभिनव सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।समापन समारोह के दौरान कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button