शिक्षक दिवस के अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज , के प्रवक्ता श्री रोहित सक्सेना हुए सम्मानित।
शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री रोहित सक्सेना , प्रवक्ता ,कृषक समाज इंटर कॉलेज , फ़तेहगंज , को ‘अभिनंदन ‘ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी वर्षों की निस्वार्थ और अथक सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया गया ।

श्री रोहित सक्सेना शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं तथा शिक्षण कौशलों से अपने छात्रों को को नित नए ज्ञान और नए वैश्विक परिदृश्य से अवगत करवा रहे हैं । इन्हीं सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह , डायरेक्टर मे. सुशील कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।


