Budaun News: डबल इंजन सरकार ने बनाया उत्तम प्रदेश

ब्लॉक म्याऊ के बिलहरी में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में दिव्यांग से बात करते जिलाध्यक्ष राजीव
बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर हुए कार्यक्रम में एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया। भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक उझानी के सिकंदराबाद में कहा कि मोदी व योगी सरकार ने बातें बहुत कम कीं, लेकिन धरातल पर बहुत ज्यादा काम किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक म्याऊ के बिलहरी व कोठा में कहा कि आज देश व प्रदेश का माहौल समग्र क्षेत्र में बेहतर हुआ है। उसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश की जनता का जुड़ाव लगातार भाजपा के साथ है।
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के नरखेड़ा व वरखेड़ा गांव में, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक जगत के खुरखोली बुजुर्ग में लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, अशोक भारती, राणा प्रताप सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, कीर्ति कश्यप आदि ने भी कार्यक्रमों को संबोधित किया। संवाद


