Budaun News: फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
बदायूं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना को पुनः संचालित कर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश मिले हैं। बता दें कि पूर्व में यह योजना स्थगित कर दी गई थी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार, अनुभवी प्रशिक्षित कारीगर (जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो) के चयन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लक्ष्य शासन से पुनः प्राप्त हुए हैं। इस योजना में कुल लागत का सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग व महिला वर्ग को पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना अनिवार्य है।
इस योजना में टर्मलोन पर सामान्य जाति को चार प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग व किसी भी जाति वर्ग की महिला को ब्याज मुक्त ऋण सफल उद्योग संचालन पर बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। संवाद


