पीलीभीत

Pilibhit News: बाघ-हाथियों के बाद गैंडे की भी क्षेत्र में दस्तक, वीडियो वायरल

Connect News 24

After tigers and elephants, rhinos also enter the area, video goes viral

हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज के समीप नेपाल से भटककर पहुंच गेंडा । स्रोत – सोशल मीडिया

पूरनपुर। बाघ-हाथी के आतंक से लोग परेशान हैं। अब क्षेत्र में नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्युरी सेे गैंडा भी आ गया। दो दिन तक गैंडा क्षेत्र में डेरा जमाए रहा। संपूर्णानगर की वन विभाग की टीम ने गैंडे को नेपाल की ओर खदेड़ दिया। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

हजारा थाना क्षेत्र का गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज नेपाल सीमा से सटा हुआ है। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्युरी में गैंडे प्रवास करते हैं। बृहस्पतिवार को शुक्ला फांटा सेंच्युरी से भटककर एक गेंडा गांव टाटरगंज के समीप खेतों में आ गया। गैंडे को कई बार लोगों ने देखा। शोर-शराबा पर गैंडा गन्ने के खेतों में छिप गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

संपूर्णानगर के व वन्य जीव प्रभाग के रेंजर रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि गैंडा नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्युरी से भटककर आ गया था। उसे तलाशते हुए नेपाल वन विभाग की टीम यहां पहुंची थी। गैंडे को नेपाल की ओर खदेड़वा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button