Schoolsआगराउत्तरप्रदेशकासगंजपीलीभीतफैजाबादबरेलीबस्तीबिजनौरमुरादाबादरामपुररायबरेलीलखनऊशाहजहाँपुर

रोहिलखंड में शिक्षा, संस्कार और बेहतर प्लेसमेंट का मजबूत केंद्र बना के०सी०एम०टी०

25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधुनिक शिक्षण और करियर-केंद्रित प्रशिक्षण ने दिलाई विशिष्ट पहचान

Connect News 24

 

   

रोहिलखंड क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और बेहतर करियर अवसरों के लिए के०सी०एम०टी० आज विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एक विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर चुका है। 25 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा पूर्ण कर रहा संस्थान शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से लगातार नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उत्कृष्ट परिणामों, सकारात्मक पूर्व छात्र अनुभवों और मजबूत नियुक्ति रिकॉर्ड के कारण संस्थान की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।संस्थान में बी०बी०ए०, बी०सी०ए०, बी०कॉम०, एम०बी०ए०, एम०सी०ए०, बी०एस०सी० बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी, बी०एड०, एम०एड० तथा डी०एल०एड० सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को इस प्रकार तैयार किया गया है कि विद्यार्थी केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवसायिक दक्षता भी प्राप्त कर सकें।के०सी०एम०टी० का कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहाँ छात्रों को साक्षात्कार तैयारी, योग्यता प्रशिक्षण, कॉर्पोरेट संचार, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार हेतु तैयारी जैसी विशेष प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। नियमित कार्यशालाओं, औद्योगिक संवाद और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है।कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर की संजना अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, कुशल और उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्षम बनाना है। महानिदेशक डॉ० अमरेश कुमार ने कहा कि के०सी०एम०टी० गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार अवसरों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं प्रबंध निदेशक डॉ० विनय खंडेलवाल के अनुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावसायिक दक्षता और नैतिक मूल्यों को विकसित करना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।संस्थान के विद्यार्थियों को एक्सेंचर, टेक महिंद्रा,ज़ेप्टो एच०सी०एल० टेक, इंफोसिस, जेनपैक्ट, कोटक महिंद्रा बैंक तथा एच०डी०एफ०सी० बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। 6 लाख से 9 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक के अवसर संस्थान की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाते हैं। मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क, सकारात्मक छात्र अनुभव और उद्योगों के साथ बढ़ते जुड़ाव ने के०सी०एम०टी० को रोहिलखंड क्षेत्र के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में विशेष स्थान दिलाया है।

     


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button