बदायूं
Budaun News: कार की टक्कर से दो बच्चे घायल
दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव करियावैन निवासी मुकेश (12) पुत्र लालराम, सचिन (13) पुत्र ऋषिपाल मेला देखने साइकिल से दहगवां जा रहे थे। बदायूं-मेरठ हाईवे के दहगवां चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को दहगवां अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार चालक को तलाश कर रही है। संवाद


