बदायूं

Budaun News: वेतन पूरे माह का… ड्यूटी 15 दिनों की

Connect News 24

बदायूं। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की एक और करतूत सामने आई है। वह वेतन तो पूरे माह का ले रहे हैं लेकिन ड्यूटी केवल 10-15 दिन ही करते हैं। सामने आया है कि उन्होंने ड्यूटी करने के लिए आपस में दिन बांट रखें हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर शव विच्छेदन का समय सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक का है। शाम पांच बजे के बाद डीएम के आदेश पर ही शवों का पोस्टमार्टम होता है। पोस्टमार्टम हाउस पर तीन फार्मासिस्ट और दो स्वीपर तैनात हैं। ड्यूटी मुख्य फार्मासिस्ट लगाता है। वह कर्मचारियों की एक दिन छोड़कर ड्यूटी लगाता है।

सामने आया है कि कर्मचारी माह में केवल 10-15 दिन ही ड्यूटी करते हैं। यही नहीं शाम पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ताला डालकर चले जाते हैं। अगर कोई शव पांच बजे या उसके बाद पहुंचता है तो उसका पोस्टमार्टम अगले दिन सुबह 10 बजे के बाद करीब दो बजे शुरू हो पाता है। तभी डॉक्टर पहुंच पाते हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारी कैसे ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बारे में मैं सोमवार को वहां पहुंचकर पता करूंगा। अगर उन्होंने अपने हिसाब से दिन बांट लिए हैं तो उसके बारे में भी पता किया जाएगा। मेरे पास पोस्टमार्टम हाउस पर रुपये लेने की भी शिकायत आई है। मैं इसके बारे में भी वहां पहुंचकर छानबीन करूंगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

– डॉ. अब्दुल सलाम, प्रभारी सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button