Budaun News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 23 को बदायूं में
बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 दिसंबर को बदायूं आएंगे।
यहां मिली जानकारी के अनुसार वह 23 दिसंबर को लखनऊ से पूर्वाह्न 11:30 पर बदायूं के लिए निकलेंगे। दोपहर 12:30 पर अंबियापुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेगे। इसके बाद दोपहर 12:40 पर बिल्सी में सम्राट अशोक चौक पर बनी सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण व पार्क, यात्री शेड का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:20 पर बिल्सी में रामा कोल्ड स्टोर के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का लोकार्पण, स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम 3:25 पर अंबियापुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद में बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद


